फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में दिया गया निशुल्क अनाज, प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण अन्न योजना की वर्चुअल शुरुआत

विज्ञापन
मैनपुर कोट में कंपोजिट विद्यालय पर लाभार्थियों को अन्न वितरण के दौरान साथ में खड़े प्रदेश के कृष? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जिले भर में दिया गया निशुल्क अनाज, प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण अन्न योजना की वर्चुअल शुरुआत
विज्ञापन

- प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ने कसया क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी में वितरित किए राशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गरीब कल्याण अन्न योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसका लाइव प्रसारण कसया क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी स्थित मुसहर बस्ती सहित सभी 14 ब्लॉकों में चिह्नित स्थानों पर किया गया।
मैनपुर दीनापट्टी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि थे। यहां प्रधानमंत्री ने एक लाभार्थी से वर्चुअल बात भी की। जबकि अन्य स्थानों पर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और कार्डधारकों को झोला सहित निशुल्क अनाज वितरित किया। इस दौरान जगह-जगह टेंट लगाकर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की योजनाओं से पात्र हो रहे लाभान्वित : सूर्य प्रताप
कसया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के तहत बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय में पीएम के संवाद के बाद मौजूद 100 लाभार्थियों को निशुल्क अन्न से भरे वाटरप्रूफ बैग दिए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण आर्थिक गतिविधियों, नौकरी, व्यापार, व्यवसाय, दुकानदारी आदि पर विशेष असर पड़ा है। इसे देखते हुए सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं। भाजपा की सरकार में जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं। वह सीधे पात्र व्यक्तियों को मिलती हैं।
विशिष्ट अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से प्रदेश में लगभग 15 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा हैं।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लाभार्थियों को कैबिनेट मंत्री, विधायक व भाजपा पदाधिकारियों ने निशुल्क अन्न वितरित किए। इस दौरान पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, मारकंडेय शाही, अनिल प्रताप, वीरेंद्र मिश्र, दिव्येंदु मणि, बलिराम यादव, ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता, पूण्य प्रकाश तिवारी, डेविड राय, ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष ने किया राशन वितरण
पडरौना। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के तहत बृहस्पतिवार को पडरौना क्षेत्र के जंगल बनबीरपुर गांव में उचित दर बिक्री की दुकान पर अन्न महोत्सव का शुभारंभ उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने किया। गांव में कार्डधारकों को बैग में निशुल्क राशन वितरण किया गया।
इस दौरान कोटेदार ओमप्रकाश कुशवाहा, ग्राम प्रधान महबूब आलम, रवि कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद यादव, कोटेदार अयोध्या राव, प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली, धनंजय राव, मुमताज अहमद आदि मौजूद थे। सिधुआं मिश्रौली गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशनकार्ड धारकों को निशुल्क राशन वितरित किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी शैलेंद्र दूबे, कोटेदार प्रेमचंद्र शुक्ल, प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला, जीवन शुक्ला, शंकर यादव, रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।
इन स्थानों पर भी किया गया राशन वितरण
बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज विकास खंड बोदरवार, बड़हरा, जमुनी बरवा, इंदरपुर, सोमली, भड़सर खास, सुधियानी कारीतीन आदि गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारियों की देख रेख में सरकारी बैग में राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया, भाजपा नेता राम प्रताप सिंह, अभिजीत कुमार सिंह, शिवाजी सिंह, अरविंद कुमार चौबे, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद, हरेराम गुप्त सहित अन्य लोग मौजूद थे।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मोतीचक क्षेत्र के झांगा बाजार स्थित कोटे की दुकान पर ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह ने किया राशन वितरण किया। इस मौके पर प्रधान प्रियंका सिंह, उमेश सिंह, कोटेदार रीता देवी, प्रभात सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे।
कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को क्षेत्र के घोरघटिया गांव में 100, लक्ष्मीपुर में 150, सेमराहर्दो में 100 और पड़री में 100 लाभार्थियों को झोले में राशन वितरित किया गया। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार पगार गांव में पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई की मौजूदगी में कोटेदार रमेश की दुकान, लालाछपरा गांव में पर्यवेक्षक मदन गोपाल भारती की मौजूदगी में योगेश्वर कोटेदार और लक्ष्मीगंज बाजार में नजरे आलम कोटेदार के वहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार भारती की मौजूदगी में लाभार्थियों को बैग में राशन वितरित किया गया। इस दौरान सुनील कुमार सिंह, विशू गुप्ता, गुड्डू, राजन केशरी, अक्षयलाल गोंड, अरविंद मौर्य, श्रीराम मौर्य, रामप्यारे जायसवाल, राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुधियानी गांव में गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने राशन वितरित किया। इस मौके पर एसडीएम देशदीपक सिंह, पूर्ति निरीक्षक दुर्गा दत्त, बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी, भाजपा के कप्तानगंज मंडल के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, जयप्रकाश उपाध्याय, एसओ संजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान गीता देवी, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के कोटेदार विनोद तिवारी ने भाजपा नेता होशिला पांडेय की उपस्थिति में प्रति यूनिट पांच किलोग्राम के हिसाब से निशुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद चौधरी, बुंदल पांडेय, मनन दूबे, हरिशंकर चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

रगड़गंज प्रतिनिधि के अनुसार तमकुही क्षेत्र के परसौनी खुर्द में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय राय व मंडल अध्यक्ष तमकुही दीपक पटेल ने राशन वितरित किया। इस दौरान परसौनी खुर्द के सेक्टर सयोजक प्रमोद गुप्ता, बिहार बुजुर्ग सेक्टर संयोजक भानु प्रताप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें