फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंजू मिस फ्रेशर व तनिष्क मिस्टर फ्रेशर चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के वाणिज्य विभाग में मंगलवार को दीक्षारंभ का आयोजन किया गया। एमकॉम की छात्रा अंजू यादव को मिस फ्रेशर और बीकॉम के छात्र तनिष्क को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वाणिज्य विभाग के सेवानिवृत्त प्रभारी डॉ. विष्णु कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि प्राचीन काल में गुरुकुल में प्रवेश के समय उपनयन और विद्यारंभ संस्कार होता था। वह धार्मिक संस्कार था, जबकि आज का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिचय का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के ऊपर देश को आत्मनिर्भर बनाने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी है। इसके लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना होगा। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि वाणिज्य विषय जीवन के प्रत्येक स्तर पर अत्यंत उपयोगी है। इस विषय के विद्यार्थी अन्य विषयों के विद्यार्थियों की तुलना में विशेष भूमिका निभाते हैं। प्रो. महबूब आलम ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में अंजू, समेक्षा, तनिष्क, महक और शिखा आदि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रभारी प्रो. इंद्रासन प्रसाद ने स्वागत भाषण दिया। संचालन गुड़िया सिंह और नदीम शेख ने किया। आभार ज्ञापन डॉ. संदीप पांडेय ने किया।इस दौरान डॉ. मनीष जायसवाल, राकेश चतुर्वेदी, डॉ. रितेश कुमार सिंह, ठाकुर नीतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें