फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटहेरवा पुलिस के लिए सिरदर्द बने पकड़े गए पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
चारे-पानी को तरस रहे मुक्त कराए गए पशु
विज्ञापन

समउर बाजार। पटहेरवा पुलिस की ओर से अलग-अलग कार्रवाई के दौरान पकड़े 46 पशुओं के लिए चारे-पानी का इंतजाम करना सिरदर्द बन गया है। इसके अभाव में पशु बेहाल हो रहे हैं। पुलिस के सामने सबसे बड़ी समस्या है कि पकड़े गए 46 पशुओं को जिन्हें सुपुर्दगी में दिया जाना है, अभी उनका सत्यापन का काम चल रहा है।
पटहेरवा पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो दिन पहले 22 बैल पकड़े गए थे। उसी दिन पुलिस टीम ने दूसरे मामले में 14 भैंसा व 10 भैंस बरामद किया था। इस दौरान छह पशु तस्करों को तो जेल भेज दिया गया। लेकिन मुक्त कराए गए पशुओं की सुपुर्दगी व देखरेख पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया। चारे नहीं मिलने से पशु रंभा रहे हैं। दिक्कत यह है कि भैसों को कोई गोशाला रखने को तैयार नहीं है। बैलों की उपयोगिता कम होने से किसान भी इन्हें लेने से कतारा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ हरेंद्र मिश्र ने बताया कि करीब चार दर्जन पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था जनता के सहयोग से पुलिस करा रही है। पशुओं की सुपुर्दगी में दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें