तमकुहीराज। स्थानीय पुलिस ने मेरठ जिले के रहने वाले पशु तस्कर राजन करतब उर्फ राजू कुमार को उसके घर मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया दिया। पुलिस के अनुसार यह पशु तस्करों का सरगना है। एसपी की सख्ती के बाद पशु तस्करों के सरगना की गिरफ्तारी पुलिस ने शुरू किया है।
मेरठ जिले के टीकरी जानी निवासी राजन करतब उर्फ राजू कुमार के खिलाफ तमकुहीराज थाने में इस वर्ष कुछ माह पूर्व पशु तस्करी का केस दर्ज था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन आरोपी चकमा दे कर पशु तस्करी के धंधे को बढ़ाने में लगा रहा।
एसपी के सख्ती के बाद तमकुहीराज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम बृहस्पतिवार को पशु तस्कर राजन करतब उर्फ राजू कुमार को मेरठ जिले के उसके गांव टीकरी जानी से गिरफ्तार कर लिया।
राजन करतब उर्फ राजू कुमार पशु तस्करों का सरगना है। पश्चिम से पूरब तक होने वाले इस खेल में इसका गिरोह काफी सक्रिय रहा। मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक का दावा है कि इसकी गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन वह मिलता ही नहीं था, एसपी की ओर से चेतावनी मिलने के बाद विवेचक सक्रिय हो गए हैं। कोर्ट में आरोपी पशु तस्कर को पुलिस ने पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया वांछित पशु तस्कर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।