फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पशु तस्कर को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस ने दबोचा

Fri, 18 Apr 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया-सेवरही मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस और बाइक सवार पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। खुद को घिरता देख पशु तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

देवरिया के रहने वाले इस पशु तस्कर पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस कस्टडी में मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस को सूचना मिली कि पटहेरवा क्षेत्र में एक इनामी पशु तस्कर आया है और वह बिहार जाने की वाला है। सूचना पर सक्रिय हुई पटहेरवा, तरायासुजान, तमकुहीराज, चौराखास और स्वाट टीम ने सेवरही लबनिया मार्ग पर रात करीब आठ बजे घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान बाइक सवार एक युवक आता नजर दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक की गति बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर इसे रोका तो बाइक रुकते ही वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा।
जवाबी फायरिंग में पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई और जमीन पर गिर गया। पुलिस ने इसकी पहचान देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के चफवा कला गांव निवासी नौशाद मंसूरी के रूप में की है।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पटहेरवा थाने पर इसके खिलाफ केस दर्ज था और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। देवरिया, कुशीनगर और बिहार में पशु तस्करी के धंधे का माहिर तस्कर है। इसके पास से मिले मोबाइल के नंबरों से नेटवर्क में शामिल लोगों को ट्रेस कराया जा रहा है। पटहेरवा थाने पर इसके खिलाफ दो केस दर्ज हैं।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें