फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शराब की लत से नाराज पत्नी ने पति को डंडे से पीट कर मार डाला

Sun, 20 Jul 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के जंगल बकुलहां नगर वार्ड संख्या दो में शनिवार दोपहर सब्जी विक्रेता लालचंद्र (36) की शराब की लत से नाराज पत्नी किरन ने डंडे से उसे पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लालचंद्र ने पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे पर उसे छुड़ाने की बजाय शराब में पैसे बर्बाद कर रहा था। इसके लिए किरन ने टोका तो विवाद हो गया, जिसमें उसने डंडे से हमला कर दिया। हत्या के बाद पत्नी तीन घंटे तक शव घर में छिपाकर रखा। बच्चों ने जब मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी दी तब मामला सामने आया। लालचंद्र की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पत्नी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

लालचंद्र (36) पत्नी किरन और चार बच्चों के साथ रहता था। सब्जी बेचता था। आर्थिक तंगी के कारण पत्नी का जेवर बंधक रखकर सब्जी की खरीदारी करता था। रुपये होने पर बंधक रखे गए गहने को छुड़ा देता था।

कुछ दिन पूर्व भी पत्नी का जेवर बंधक रख दिया था, लेकिन सब्जी बेचकर घर पर शराब पीकर आने लगा। इससे पत्नी से विवाद होने लगा। शनिवार को दिन में करीब 12 बजे लालचंद्र घर शराब के नशे में पहुंचा। इसी दौरान विवाद में किरन ने पति के सिर पर डंडे से मार दिया, इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद शव घर में ही छिपा दिया। दोपहर करीब तीन बजे बच्चों ने आसपास के लोगों को पिता की मौत की जानकारी दी, तब मामला पता चला। पुलिस ने इस मामले में लालचंद्र की भाभी सोनमति देवी की तहरीर पर पत्नी किरन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें