फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर में पानी नहीं आने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। बरई रजवाहा में एक साल से पानी नहीं आने से राजवाहा से जुडे़ गांवों के किसानों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिनों में पानी नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बरई रजवाहा में बीते एक साल से पानी नहीं आने से नाराज क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को पिपरा कनक गांव के समीप बरई रजवाहा पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि किसान अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

तेज धूप से धान की फसल सूख रही है। इस दौरान पिपरा कनक, बोदा टोला, अमवा महंथ, हसनपुरा, काजीपुर, बैरगही, महुअवां, धुसवा, मठिया, करजहां, बरई पट्टी आदि के किसान उमर उर्फ सद्दाम, नईम अहमद, नसीम अख्तर, जीकुरुल्लाह, हैदर अली, हसीबुल मौलाना, फैसल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रवीन्द्र मिश्रा का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है जल्दी किसानों को पानी उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें