फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, कैशलेस होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/खड्डा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से मंगलवार को तहसील सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। इस दौरान मानदेय में वृद्धि और पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने खुशी जताई। अतिथियों ने गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी कराया।
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक पीएन पाठक ने कहा कि अब आंगनबाड़ी केंद्र स्मार्ट हो गए हैं। भाजपा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने के साथ केंद्रों की व्यवस्थाओं में भी सुधार किया है। पहले कई केंद्र अस्त-व्यस्त रहते थे, लेकिन अब उन्हें बेहतर सुविधाओं से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब पात्रों तक पहुंच रहा है, जिससे जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य में सुधार के साथ कुपोषण दूर करने में भी मदद मिल रही है।
नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कम मानदेय में भी धूप में घर-घर जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों की देखरेख करती थीं। सरकार ने उनकी समस्याओं को समझते हुए मानदेय बढ़ाने के साथ कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें, तभी सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंच सकेगा। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय ने की। सीडीपीओ राकेश मिश्र ने स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। संचालन तामेश्वर पाठक ने किया।
विज्ञापन

खड्डा में तहसील में मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय ने अनिता, रंजन, तजीबुन, माया, उर्मिला, मीरा, प्रमिला, मिंता, चांदनी, आराध्या, प्रीति, पुष्पलता, मीरा देवी व काव्या मिश्रा सहित अन्य लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें