गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार में पुलिस चौकी के समीप अनियंत्रित कार सड़क के किनारे स्थित बिजली के पोल को टक्कर मारते हुए एक चाय की दुकान में जा घुसी।
कार की टक्कर से पोल टूटकर गिर गया। हादसे में तीन लोग सवार थे। कार का एयरबैग खुल जाने से कार सवार सुरक्षित बच गए।
बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार तमकुहीराज की तरफ से समउर बाजार पुलिस चौकी से 50 मीटर पहले पहुची थी कि अनियंत्रित होकर वह सड़क के किनारे लगे एक बिजली के पोल को टक्कर मार दी। इस दौरान बिजली आपूर्ति चालू थी, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
इसके बाद कार संतोष मद्धेशिया की चाय की दुकान में जा घुसी। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर गया था। कार सवारों को चोटें आई हैं। इलाज के लिए परिजन अपने साथ ले गए हैं।