फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Jan 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के न्यू कठिनईया गांव के रहने वाले विश्वेष चौहान ने पुलिस को दिए तहरीर देकर बताया कि 16 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे उसका छोटा भाई आयुष चौहान बेलडाड मोड़, रुद्रपुर रोड की ओर काम से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसने देखा कि कुछ युवक पड़ोसी रौनक के साथ मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन

आयुष जब बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपितों ने रौनक को छोड़कर आयुष पर ही हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में कई जगह गंभीर चोटें आईं और टांके लगाने पड़े। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रामनाथ देवरिया गांव के विशाल यादव, माही यादव, आर्यन शुक्ला व आकाश यादव के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें