तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के लतवा बाजार के पास सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें एनएचएआई के एंबुलेंस से सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित लतवा बाजार के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक 75 वर्षीय बुजुर्ग सड़क पार करते समय एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक वहां चालक कार समेत बिहार की तरफ भाग गया।
लोगों ने एनएचएआई के एंबुलेंस से घायल बुजुर्ग को सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया।