फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुकान में घुसा 8 फुट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी

Sat, 13 Sep 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दुकान में घुसे अजगर को पकड़ने का प्रयास करता युवक।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
- कुशीनगर बुद्धा मार्ग पर आठ फीट लंबा अजगर देखकर मची भगदड़
विज्ञापन

सपहा। कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर बुद्धा मार्ग के किनारे शनिवार की शाम को एक दुकान में 8 फुट लंबा अजगर घुस गया। दुकानदार के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

कुशीनगर बुद्धा मार्ग के किनारे वार्ड नंबर 20, शहीद भगत सिंह नगर अनिरुद्धवा निवासी विपिन गुप्ता की मुन्ना आर्ट गैलरी की दुकान है। शनिवार शाम को दुकानदार ने जैसे ही दुकान का शटर उठाया, उनकी नजर सामने मौजूद करीब आठ फुट लंबे अजगर पर पड़ी। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों के मुताबिक दुकान के बाहर मौजूद नाले से अजगर निकलकर दुकान में घुसा था। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी दौड़े। इस दौरान मोहन कुमार ने लोगों की सहायता से दुकान में मौजूद अजगर को पकड़ने की कोशिश शुरू की। अजगर को पकड़कर दुकान से बाहर निकाला गया। लेकिन तभी अजगर बोरे में से फिसल कर कुशीनगर बुद्धा मार्ग पर रेंगने लगा। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद मोहन ने अजगर को बोरी में बंद कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें