फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस दे रही दबिश... हाथ नहीं लग रहा अलाउद्दीन

Sat, 13 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-फर्जी डिग्री का मामला : गोरखपुर पुलिस ने कुशीनगर में डाला डेरा, गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद सक्रिय हुई पुलिस
विज्ञापन

-एमबीबीएस की फर्जी डिग्री बनाकर बेचने का दर्ज है गोरखपुर में केस
तमकुहीराज। डॉक्टरों की फर्जी डिग्री बनाकर ऊंचे दामों पर बेचने वाले गिरोह का सरगना नगर पंचायत तमकुहीराज के हरिहरपुर निवासी अलाउद्दीन पर गोरखपुर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सरगना समेत गिरोह में शामिल गुर्गे भूमिगत हो गए हैं। इनकी तलाश में गोरखपुर पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश दे रही है, लेकिन शातिर अलाउद्दीन पुलिस के हाथ नहीं लग रहा है, पूर्व में केस दर्ज होने के बाद भी अलाउद्दीन पुलिस को करीब तीन महीने तक छकाने के बाद कोर्ट में हाजिर हुआ था।
अलाउद्दीन स्वास्थ्य महकमे में फर्जीवाड़े के खेल में उस्ताद है। इसके कारण तमकुहीराज व आसपास के इलाकों में अवैध रूप से संचालित होने वाले निजी अस्पताल व जांच केंद्रों के संचालकों से उसके करीबी संबंध रहे हैं। उस दौरान बहुत से धंधेबाजों की उसने मदद की है। यहीं कारण रहा कि 17 मई 2024 को गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाने में केस दर्ज हुआ तो अलाउद्दीन को पुलिस काफी मशक्कत के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी और कोर्ट में आरोपी पुलिस को चकमा देकर हाजिर हुआ था।
विज्ञापन

जेल से रिहा होने के बाद गिरोह के सरगना अलाउद्दीन तमकुहीराज में दोबारा सक्रिय रहा, लेकिन गोरखपुर पुलिस की ओर से की गई गैंगस्टर की कार्रवाई की जानकारी के बाद अलाउद्दीन समेत इसमें शामिल गिरोह के सदस्य फरार हो गए। गोरखपुर पुलिस फर्जीवाड़े से जुड़े गिरोह के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। सूत्र बताते है कि पुलिस को चकमा देने में माहिर अलाउद्दीन फौरी तौर पर पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए प्रयास कर रहा है।
इसके अलावा उसके कुछ मददगार पर्दे के पीछे से एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। कानूनी सलाह के बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई में राहत पाने की उम्मीद से गिरोह के सरगना व गुर्गे प्रयागराज स्थित हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत के लिए प्रयास में जुट गए है। आरोपियों के अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगी है। स्थानीय पुलिस की मदद से गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें