फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अमृतसर-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन 7 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रेल प्रशासन ने आगामी त्योहारों के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन यात्रियों की अतिरिक्त सुविधाओं को ध्यान में रखकर चलाई जाएगी। अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी होगी।
विज्ञापन

यह विशेष गाड़ी कुल आठ फेरे लगाएगी। अमृतसर से यह 07 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। कोलकाता से 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को इसका संचलन होगा। यह ट्रेन अमृतसर से 20.10 बजे प्रस्थान करेगी। जालंधर सिटी, फगवाड़ा, अंबाला कैंट, गोंडा और गोरखपुर होते हुए जाएगी। कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी इसके अन्य पड़ाव होंगे। यह कोलकाता 15.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से प्रत्येक शनिवार को 04.45 बजे प्रस्थान करेगी। यह बर्धमान, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, सुगौली, बेतिया, और बगहा से होकर गुजरेगी। कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, अंबाला कैंट, जलंधर सिटी और ब्यास इसके प्रमुख स्टेशन होंगे। यह अमृतसर 21.05 बजे पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें