फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया अमृत योग सप्ताह का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया अमृत योग सप्ताह का शुभारंभ
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। अमृत योग सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीएम एस राजललिंगम ने किया। 14 जून से 20 जून तक अमृत योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस क्रम में 21 जून को अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम की अगुवाई में जनपद स्तरीय अधिकारीगण व अन्य लोगों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग के अलग-अलग आसन किए गए। विभिन्न आसनों के साथ-साथ प्राणायाम, मेडिटेशन, ओम का उच्चारण भी किया गया। योग प्रशिक्षक के रूप में शिवम, अर्विता पांडेय, विवेकानंद गौंड़, झिंझारिया ने योग के विभिन्न आसन उपस्थित लोगों को करवाए। संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि हजारों वर्ष पुराने हमारे परंपरागत ज्ञान योग का यदि हम उपयोग करेंगे तो हम तमाम बीमारियों से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम महसूस नहीं करते लेकिन तनाव सबके अंदर होता है। थोड़ा सा समय स्वयं के लिए निकालें और योग के माध्यम से तनाव को दूर करें। डीएम ने कहा कि योग से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। योग के माध्यम से अपने आप को स्वस्थ रखने का प्रयास जरूर करें। इस दौरान एसडीएम पडरौना महात्मा सिंह, तहसीलदार पडरौना सुमित सिंह, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, डीपीआरओ अभय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें