खड्डा। इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अमृत इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कृषि क्षेत्र से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
जिला गन्ना अधिकारी होदा सिद्दीकि ने बताया कि इंटरर्नशिप में तीन माह तक चलेगी। प्रशिक्षित युवा किसानों के बीच रहकर खेती की नई तकनीक, मिट्टी स्वास्थ्य, जैविक खाद, फसल प्रबंधन, जल-संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। आइपीएल चीनी मिल खड्डा के प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि युवाओं को कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में आगे लाने का एक सशक्त प्रयास है। 12वीं पास, डिप्लोमा या स्नातक युवा इसमें शामिल होकर तीन माह तक 100 किसानों के साथ प्रत्यक्ष कार्य करते हैं।