फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज से चलेगी अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस

Sat, 20 Sep 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। छैहरटा-सहरसा-छैहरटा नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 20 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को और सहरसा से 22 सितंबर से प्रत्येक सोमवार को होगा। रेलवे की तरफ से इस ट्रेन के संचालन के लिए समय सारणी घोषित कर दी गई है। यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है।
विज्ञापन

14628छैहरटा-सहरसा साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 20 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को छैहरटा से 22:20 बजे प्रस्थान कर अमृतसर, ब्यास, जलंधर, फगवाड़ा, ढंडारी कला, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी।
यहां से 22:25 बजे चलकर कप्तानगंज से 23:15 बजे, सिसवा बाजार से 23:42 बजे छूटकर तीसरे दिन नरकटियागंज से 02 बजे छूटेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशन होते हुए सहरसा 10:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें