रामकोला में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद नवविवाहित जोड़े। सोशल मीडिया
रामकोला। कसया रोड स्थित एक मैरिज लॉन में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 300 जोड़े एक-दूजे के हो गए। 28 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ, जबकि 272 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैवाहिक बंधन में बंधे।
मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान और गरीब परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को चेयरमैन पति सतीश चौधरी, राजेश राव उर्फ गुड्डू बाबू, ब्लॉक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह, कप्तानगंज बीडीओ अमरनाथ पांडेय, रामकोला वीडियो विजय सिंह, सतीश मौर्य आदि ने वर वधू को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर यादव ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मनंजय तिवारी ने किया।
इस दौरान राधेश्याम दीक्षित, आलोक गुप्ता, अरुण सिंह, अखिलेश मौर्य, पूर्व प्रधान राज गोविंद राव, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।