फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महादेव के जयघोष के बीच शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
कुबेरस्थान प्राचीन शिव मंदिर में  जलाभिषेक करते श्रद्धालु।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शंख ध्वनि और हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। शहर और आसपास के कावड़ियों ने रविवार को जटहां बाजार स्थित गंडक नदी से जल भरकर सोमवार को कुबेरस्थान शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। सभी शिवालय परिसरों में मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भोर में श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूर, बेलपत्र, मंदार, शमी पत्र, पुष्प, गुड़, चंदन, अक्षत और गंगाजल आदि अर्पित कर शिवालयों में अभिषेक किया। नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, सिद्धनाथ समेत सभी शिव मंदिरों में सोमवार की भोर से लेकर देर शाम तक लोगों ने पूजा की।
दोपहर बाद कई शिवभक्तों ने शिवालयों में रुद्राभिषेक किया। शहर और आसपास के कावड़ियों ने रविवार की सुबह जटहां बाजार स्थित गंडक नदी घाट पहुंचे। वहां गंडक नदी से कावड़ में जलभर कर रविवार की शाम शहर के जूनियर हाईस्कूल पहुंचे, वहां विद्यालय परिसर में रात्रि विश्राम कर सोमवार की भोर कुबेरस्थान शिव मंदिर पहुंचे। वहां हरहर महादेव और बोलबंम के जयघोष के साथ शिव लिंग पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

कांवड़ियों समेत अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुबेरस्थान मंदिर परिसर में पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही। वहीं मंदिर में जाने वाले कावड़ियों और श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई दिक्कत न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर कामर्शियल वाहनों के लिए पहले ही रूट डायवर्ट कर दिया था। इसे अलावा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई थी।
रामकोला संवाद के अनुसार, सोमवार को नगर क्षेत्र के धर्मसमधा देवी मंदिर परिसर स्थित महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री शिवलिंग पर अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर जलाभिषेक की और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, सेवरही क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। क्षेत्र के बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर शिवाघाट, पोखरा शिव मंदिर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, विश्वकर्मा शिव मंदिर जवाहर नगर, जीन बाबा का स्थान पकड़ीयार, राम जानकी शिव मंदिर गांधी नगर, गल्ला मंडी शिव मंदिर समेत राजपुर खाश, अहिरौलीदान, चखनी, रकबा दुलमा पट्टी, परसा उर्फ सिरिसिया, राजपुर बगहा, राजेंद्र नगर, जगदीश पुर, मिश्रौली, जोगनी, मलाही टोला, राजपुर बगहा, ब्रह्मपुर, पिरोजहा, दवनहा, अहिरौली मिश्र स्थित सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं वेलपत्र, भांग, धातुरा, गन्ने का रस, दुध, दही, शहद, चंदन आदि से भगवान शिव की पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया।
कसया संवाद के अनुसार, अमवा धाम स्थित शिव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। हाथों में जल और पूजन सामग्री लिए लोग मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
उजारनाथ संवााद के अनुसार स्थानीय चौराहे स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। क्षेत्र की महिलाएं व्रत रखकर मंदिर पहुंचती और भगवान शिव की पूजा कर आशीर्वाद लीं। इस मौके पर मेले में मेला जैसा मेला रहा, जहां क्षेत्र के खलवापट्टी, सपही बुजुर्ग, अमरवा, लोहलनगड़ी, गगलवा, देवरिया वृत्त, करमैनी, भेलया मठिया, मोगलपुरा, जवार, फतमपट्टी और सेंदुरिया बुजुर्ग समेत आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के साथ मेले का भी आनंद उठाया।

कुबेरस्थान प्राचीन शिव मंदिर में  जलाभिषेक करते श्रद्धालु।स्रोत-सोशल मीडिया

कुबेरस्थान प्राचीन शिव मंदिर में  जलाभिषेक करते श्रद्धालु।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें