फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम दरबार व पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीराराम चौराहा। क्षेत्र के राजापाकड़ स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में शुक्रवार को नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर व श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के गर्भगृह में देव प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जयश्रीराम का जयघोष गूंज उठा।
विज्ञापन

यज्ञाचार्य पंडित रामजस मिश्र व उपाचार्य पंडित पुरुषोत्तम पांडेय की देखरेख में यज्ञ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न कराया। महंत श्यामदास उर्फ बालक दास ने विधि-विधान से देव प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठित किए। इसके पहले बृहस्पतिवार की रात कथावाचक आचार्य अमरनाथ पांडेय ने रामविवाह की कथा सुनाई।
इस दौरान भीखम सिंह, राणाप्रताप सिंह, प्रबंधक रंजीत यादव, धनंजय मिश्र, टिंकू सिंह, दिनेश्वर यादव, विनोद उर्फ गुड्डू यादव, अशोक शर्मा, जोखू यादव, माधव कुशवाहा, हरिदास, राजू यादव, सत्यनारायण यादव, मुकेश यादव, भोलू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें