फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने अमरनाथ, केडी राव महामंत्री

Tue, 27 Aug 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने फाजिलनगर व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री अमरनाथ पांडेय को लगातार दूसरी बार संगठन का जिलाध्यक्ष व केडी राव को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारी व व्यापारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

मनोनीत जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ है। सुरक्षित व्यापारी अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। व्यापारी हित के लिए संघर्ष संगठन की पहचान है। सरकार ने समाज के लिए कई कदम उठाए हैं। जांच के नाम पर व्यवसायी का शोषण नहीं होने देंगे। संगठन की मजबूती के लिए पूरे जिले का भ्रमण करुंगा। उनके मनोनयन पर व्यापार मंडल फाजिलनगर इकाई के अध्यक्ष रामानंद गुप्ता, महामंत्री व्यास सिंह, पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश रौनियार, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज वर्मा, चौरा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास पांडेय, दिलीप जायसवाल, प्रवक्ता बीके सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें