जानकीनगर। क्षेत्र के धर्मपुर बुजुर्ग के राजकुमार ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने 22 अगस्त को गांव में राशन की दुकान के चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा है कि वह दिव्यांग है। 22 अगस्त को ग्राम सभा के रिक्त पड़े कोटे की दुकान के लिए आवेदन किया था। दुकान चयन के लिए हुई खुली बैठक में वे जीत गए थे, लेकिन मतणना के दौरान फेरबदल कर नियम विरुद्ध तरीके से राशन की दुकान का चयन दूसरे व्यक्ति के नाम से कर दिया गया है। उन्होंने इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
नूरपुर में राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर शोभायात्रा में भाग लेते हुए