फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पडरौना के अमन ने साखोपार के सागर को दी पटकनी

Sun, 03 Nov 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैंसहा में गोवर्धन पूजा के मौके पर शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, पडरौना, महराजगंज व बस्ती के पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे व नगर पालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। अखाड़े पर रोमांचक कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए पडरौना के अमन ने साखोपार के सागर, कसलटोला के हसमुद्दीन ने सिहोरवा के लक्की यादव को, सिहोरवा के आलोक ने जिगनी राजा के पवन कुमार, सिहोरवा के सचिन यादव ने भीसवां के अलीशेर अली को, एकडेरवा के अभिषेकने हजरिया के हरिकेश को और पतया के जाकिर ने कटया के जमुना को आसमान दिखाया, जबकि कुश्ती में मुरीकटवा के रामू व एकडेरवा के राहुल के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती कोच बस्ती राघवेंद्र यादव ने भी अखाड़े का शोभा बढ़ाया।कमेंट्री विजय यादव ने किया। निर्णायक की भूमिका ध्रुव नारायण गौड़ व गुलाब यादव ने निभाया।
इस दौरान ओमप्रकाश जायसवाल, विनोद गिरी, प्रमिल गुप्ता, सुमित त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर राय, आदित्य मिश्रा, चंद्र शेखर सिंह, गौरी शंकर सिंह, दुर्गेश तिवारी, विनोद कुमार यादव, सवरू सिंह, प्रमोद वर्मा, रवि राय, योगेंद्र यादव, नन्हे सिंह, अनिल सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें