फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धर्मशाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, मंदिर समिति ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। शिव मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग की ओर से करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे धर्मशाला निर्माण और अन्य सुंदरीकरण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंदिर समिति के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। समिति सदस्यों ने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी और गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाते हुए विभागीय अधिकारियों से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल राय, राजकिशोर राय, विजेंदर राय, अनूप राय, मुन्ना राय, श्रीकांत राय, दिलीप राय, झुन्नू राय, अरविंद राय और वीरेंद्र राय समेत अन्य सदस्यों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जा रहा है। समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा और विभागीय जेई की ओर से निर्माण कार्य रोकने की बात कहे जाने के बावजूद ठेकेदार द्वारा काम जारी रखा गया। इसको लेकर समिति सदस्यों में नाराजगी है। विरोध प्रदर्शन कर रहे समिति सदस्यों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी धन से कराए जा रहे निर्माण में मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। समिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और दोष मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पर्यटन विभाग के जेई संदीप चौरसिया का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में मामले में उनका पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें