खभराभार गांव में हो रही पंचायत भवन का निर्माण कार्य।स्रोत-सोशल मीडिया
कप्तानगंज। क्षेत्र के खभराभार गांव में बन रहे पंचायत भवन में मानक की अनदेखी करने का आरोप लग रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में धूस की मिट्टी व सफेद बालू का प्रयोग किया जा रहा है। यह मानक के विपरीत है।
मालूम हो कि खभराभार गांव में शासन से स्वीकृत करीब 18 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। गांव के गोविंद यादव, कमलेश यादव, विश्वनाथ साहनी, मुद्रिका, शैलेश व छेदी का आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण में तय मानक व गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आरोप यह भी है कि बगैर कॉलम के ही दीवारों का निर्माण किया जा रहा है।
इस संबंध में बीडीओ अमरनाथ पांडेय ने कहा कि पंचायत भवन निर्माण में गुणवत्ता व मानक के अनुसार ही काम कराया जाएगा। शिकायत मिलने पर जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।