धनघटा। क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया कि उनकी बेटी को गांव का युवक प्रेम प्रसंग में फंसाकर 23 मार्च को दिन में करीब 12:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस घटना में उसकी मां और भाभी ने भी सहयोग किया।
पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने इस संबंध में आरोपी के पिता से फोन पर बात की तो उन्हें धमकी दी गई। वहीं, आरोपी के घर पहुंचकर बेटी के बारे में जानकारी लेने पर वहां मौजूद महिलाओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है, और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा, तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।