फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Thu, 02 Apr 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर के टोला खदही के रामू कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव के एक युवक पर सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर में रामू कुशवाहा ने बताया है कि गांव का ही युवक सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड करता है। इसका गांव के युवाओं और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सार्वजनिक जगहों पर अश्लील वीडियो बनाने से रोकने पर आरोपी अपशब्द कहते हुए मारपीट पर उतारू हो जाता है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें