फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फर्जीवाड़ा कर महिला के नाम लोन लेने का आरोप

Mon, 02 Dec 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। परसौनी बुजुर्ग के सत्यप्रकाश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर फर्जीवाड़ा कर उनकी पत्नी के नाम माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्जकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी पुष्पा देवी का आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड में कूटरचना करके गांव के एक व्यक्ति ने फाजिलनगर स्थित एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 15 अप्रैल को एसबीआई के खाते में ट्रांसफर कर 99 हजार रुपए लोन फर्जी ढंग से ले लिया है। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी लोन आरोपी को दिया गया है। जालसाज की ओर से लोन नहीं जमा करने के कारण ज़ब शिकायतकर्ता का सिविल स्कोर कम होने के बाद 11 नवंबर को जानकारी की तब फर्जी लोन के बारे में जानकारी हुई। उसने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ऑफिस जाकर जांच पड़ताल एवं पूछताछ की तो कंपनी के जिम्मेदार आनाकानी करने लगे।
पुलिस ने आरोपी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के अज्ञात मैनेजर, कर्मचारी व परसौनी निवासी छोटेलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें