फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टीकाकरण के नाम पर वसूली का आरोप, वीडियो वायरल

Fri, 01 Aug 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा सीएचसी के अंतर्गत खजुरिया में टीकाकरण के दौरान लोगों से 50 रुपये वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वॉयरल हो गया। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने वॉयरल वीडियो के आधार पर रकम वसूली करने वाली एएनएम के खिलाफ जांच का निर्देश दिया है। वॉयरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

खजुरिया गांव के पंचायत भवन पर टीकाकरण बच्चों को एएनएम लगा रही थी। इस दौरान एक बच्चे को टीका लगाने पर 50 रुपये ले रही थी। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। वीडियो वॉयरल होने के बाद सीएचसी पर तैनात जिम्मेदारों की परेशानी बढ़ गई।
वीडियो वॉयरल होने के बाद एएनएम का पति लोगों पर दबाव बनाते हुए इसे फर्जी बता रहा है। गांव के सुनंद राय ने सीएमओ को वॉयरल वीडियो के आधार पर शिकायत किया है और जांच कर रुपये लेने वाले स्वास्थ्यकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। सत्यप्रकाश गुप्ता प्रधान खजुरिया ने कहा कि मैने कोई लेटर पैड लिखकर किसी के बारे में सीएचसी अधीक्षक को नहीं दिया हूं, वॉयरल वीडियो की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक विशुनपुरा डॉ. जिशान अलीम ने कहा कि जांच के लिए सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया है। हालांकि ग्राम प्रधान अपने पैड पर लिखकर दिया है कि एएनएम बेहतर काम करती है, कोई शिकायत नहीं है। ऐसे में क्या जांच किया जाए, लेकिन वॉयरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें