फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर की पटरी पर 20 लोगों का कब्जा, समन

Fri, 01 Aug 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिसवा होते हुए तमकुहीराज की ओर जाने वाली नहर की पटरी पर काफी दिनों से करीब बीस लोगों का कब्जा है। कई बार नोटिस देने के बाद भी लोग कब्जा खाली नहीं कर रहे हैं। सिंचाई विभाग खंड द्वितीय स्पेशल जूडिशियल मजिस्ट्रेट की ओर से समन जारी किया गया है। लोगों का आरोप है कि पूर्व में नोटिस मिलने के बाद कब्जा खाली कर दिया गया है, लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा कोर्ट की ओर से दोबारा सम्मन भेजकर परेशान किया जा रहा है। कुबेरस्थान के जंगल सिसवा गांव से गुजरी नहर के किनारे करीब बीस लोगों का अवैध कब्जा है। सिंचाई विभाग की ओर से बार-बार नोटिस देने के बाद भी कब्जा खाली नहीं किया जा रहा है। सिंचाई विभाग खंड द्वितीय स्पेशल जूडिशियल मजिस्ट्रेट की ओर से समन भेजा गया है।
विज्ञापन

इसमें अतिक्रमण करने वालों को 31 जुलाई को सिंचाई विभाग खंड द्वितीय फाजिलनगर गंडक कालोनी में उपस्थि होकर पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। गांव के सराजुदीन,भोला,जमदार, अजिमुल्लाह, गुड्डू, नसीब, ऐनुल्लाह आदि ने बताया कि बेवजह सिंचाई विभाग के अधिकारी परेशान कर रहे हैं।
सिंचाई विभाग एक्सईएन बी राम ने बताया कि सिंचाई विभाग के कोर्ट से जुड़ा मामला है। जिनको सम्मन मिला है वह मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें