तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर खास गांव के बेनिया टोला के बृहस्पतिवार को सुबह उलहना देने पहुंचे जग्गू निषाद की हत्या के दूसरे दिन दोनों गांवों के बीच तनाव बरकरार रहा।
पुलिस नामजद छह आरापियों को कोर्ट में शुक्रवार को पेश की, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू घर के पास बांस की कोठ से बरामद कर ली है। पूरी रात दोनों गांवों में पुलिस की गाड़ियां दौड़ती रहीं और पीएसी तैनात रही।
सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर खास गांव के बेनिया टोला और एहतमाली गांव के नरवाटोला के युवकों के बीच पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। जग्गू के छोटे भाई उमाशंकर और इसके दो साथियों को बुधवार की रात रास्ते में रोककर आरोपी प्रिंस और इसके साथियों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया, विरोध करने पर पिटाई की। उसका उलहना लेकर बृहस्पतिवार को जग्गू निषाद गांव के करीब बीस लोगों के साथ नरवाटोला के प्रिंस के दरवाजे पर पहुंचा।
बातचीत के दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि प्रिंस चाकू से जग्गू के सीने में घोंपकर हत्या कर दिया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आक्रोशित भीड़ को काबू में किया और शव को काफी मशक्कत के बाद कब्जे में लिया। दोनों गांव के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। इसके अलावा दोनों गांवों में पुलिस की गाड़ियां पूरी रात दौड़ती रहीं और सायरन बजता रहा।
गांव वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को ही लोग घरों में कैद हो गए, सुबह देर से घरों से निकले। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी प्रिंस निषाद, सोनू, सचिन, सन्नी, नत्थू, सविता को जेल भेज दिया। सेवरही एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात है। रात में इन गांवों में गश्त भी बढ़ा दिया गया है।
पुलिस की सक्रियता आई काम, नहीं तो चली गई होती कई और की जान
जग्गू की हत्या जब प्रिंस अपने दरवाजे पर चाकू मारकर किया तो इसके साथ गए सभी लोग वहां से भागकर गांव में पहुंचे और सूचना दिए। इससे आक्रोशित लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे। आक्रोशित लोग आरोपी प्रिंस का घर घेर लिए।