फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षा से ही बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास

Sat, 07 Feb 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक के कोटवा स्थित बीआरसी परिसर में शुक्रवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर शिक्षा को लेकर रणनीति तय करते हुए विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक विवेकानंद पांडेय ने ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला का उदघाटन किया। सांसद ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में ग्राम प्रधानों की भूमिका अहत होती है। इनके समन्वय से ही प्राथमिक शिक्षा का लाभ पहुंचाया जा रहा है। कहा कि योगी सरकार ने शिक्षा के नींव को लेकर स्कूलों का कायाकल्प, छात्रवृति, ड्रेस आदि की सुविधाएं देकर शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाने का काम किया है। केंद्र सरकार ने भी शिक्षा को उच्च स्थान तक पहुंचाया है।
विवेकानंद पांडेय ने ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। बेहतर शिक्षा से ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हो सकता। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु सरकार के निरंतर प्रयासों की सराहना किया।
विज्ञापन

बीईओ रजनीश द्विवेदी ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन शंभू कुशवाहा ने किया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, राम आधार राजभर, अजय गोविंद राव, संतोष मणि त्रिपाठी,रामानुज मिश्रा,सर्वजीत गुप्ता, सूरज गोविंद राव, निखिल उपाध्याय, धीरज तिवारी, राजेश सिंह, वीरेंद्र यादव,राजू मद्धेशिया, शिक्षक अवधेश राव, संजय मणि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें