फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधिक सहायता शिविर में लगेंगे 40 स्टॉल

Sat, 07 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दीवानी न्यायालय परिसर में 22 फरवरी को राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन होगा। इसमें जनपद के करीब 40 विभागों की तरफ से स्टॉल लगाकर संबंधित विभागों की तरफ से संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रभात सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, किसानों से संबंधित योजनाएं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाएं सहित अन्य सभी विभागों की तरफ से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन न्यायिक प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें