फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तय समय-सीमा में पूरे हों सभी शैक्षणिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। दुदही विकास खंड के धर्मपुर न्याय पंचायत अंतर्गत शिक्षक संकुल की मासिक बैठक मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय दुमही में हुई।
विज्ञापन

बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार, प्रशासनिक दायित्वों के समयबद्ध निस्तारण व विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
एआरपी एसएसटी राहुल सिंह ने आपार आईडी से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की व उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बालिका शौचालय से संबंधित अद्यतन आंकड़ों के संकलन, छात्रों की डिजिटल उपस्थिति सुनिश्चित करने, नवभारत साक्षरता मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, यू-डायस डाटा की शुद्धता, डीबीटी से जुड़े फोटो अपलोड, डिजिटल रजिस्टर के नियमित उपयोग व कायाकल्प योजना को संतृप्त करने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही निपुण असेसमेंट की तैयारी, सीखने के स्तर का आकलन व प्री-प्राइमरी कक्षाओं की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर भी मार्गदर्शन दिया गया। एआरपी ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे हों, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न रहे। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित लघु विधिक शिविर में नोडल बालकृष्ण ने उपस्थित शिक्षकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में संकुल शिक्षक एजाज अहमद, राजेश सिंह, मुकेश यादव व रजनीश गुप्ता ने भी अपने विचार रखे व शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक व्यास मिश्र, बसंत शर्मा, नन्हे प्रसाद, धनन्जय मिश्र, अबरार अहमद, आरती गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें