फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो दिन आंधी व वज्रपात का अलर्ट

Fri, 29 May 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) लखनऊ ने 28 से 30 मई तक मेघगर्जन, वज्रपात, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से जिले में तड़ित झंझावात, तेज बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। विभाग ने 28 और 29 मई को कुशीनगर को ऑरेंज जोन तथा 30 मई को येलो जोन में रखा है। चेतावनी के मुताबिक, जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की आशंका है।
इसके साथ ही मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। एडीएम वैभव मिश्रा ने सभी कार्यालय के अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संभावित आपदा से निपटने के लिए मानव एवं भौतिक संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रहें। किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें