फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उधार नहीं देने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 May 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। दुर्गवलिया के घेरा चौराहे पर उधारी को लेकर दिव्यांग दुकानदार पर बुधवार शाम चाकू से हमला हो गया। पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रात करीब नौ बजे दुर्गवलिया निवासी प्रमोद तिवारी गांव के ही घेरा चौराहे पर गुमटी की दुकान पर मौजूद थे। बंजारापट्टी निवासी तौफीक उर्फ डब्लू वहां पहुंचा और उधार में सिगरेट मांगने लगा। मना करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद तौफीक अपने साथी फिरोज और एक अज्ञात युवक के साथ पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। प्रमोद तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की पत्नी पुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने तौफीक उर्फ डब्लू, फिरोज और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें