फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकटहां में प्रारंभ हुआ शतचंडी महायज्ञ

Sun, 12 Feb 2017 11:29 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ यज्ञ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मोतीचक क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां गांव में रविवार को शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हुआ। इस नौ दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। इसमें जयकारे से पूरा गांव गूंज उठा।      
विज्ञापन

रविवार को सुबह दस बजे माता काली के मंदिर से बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़े और गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा अकटहां, हरैया, मथौली बाजार, फरदहां होते हुए छोटी गंडक नदी के रगडगंज पुल पर पहुंची। वहां कलशों में जल भरने के बाद यज्ञमंडप में पहुंचकर समाप्त हुई। इसी के साथ शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया।      इस यज्ञ में विरेंद्र तिवारी प्रवचन शामिल हुए हैं, जो प्रवचन सुनाएंगे। इस दौरान जितेंद्र पाठक, मुकेश, नंदा, राजन साहनी, सर्वेश मिश्रा, वरुण मिश्र, अरुणेश, संतोष पांडेय सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ के संयोजक रामलौटन दास ने बताय कि रात में यहां रामलीला भी होगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें