फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 प्रतिशत मतदान वाले बूथों के बीएलओ होंगे सम्मानित

Sun, 12 Feb 2017 11:26 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक में बोलते हुए डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के सभागार में रविवार को बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया।      
विज्ञापन

डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में जिस बीएलओ के बूथों पर 80 प्रतिशत मतदान होगा, वहां के बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुशीनगर जनपद गोवा में हुए मतदान से 30 प्रतिशत पीछे है। जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर मतदाता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके।       
एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान केंद्र तक आएं और मतदान करें। साथ ही सही प्रत्याशी का चुनाव करें। सीडीओ केदारनाथ सिंह ने कहा कि मतदाता को जागरूक करने में बीएलओ की अहम भूमिका होती है। एडीएम कृष्णलाल तिवारी ने कहा कि चार मार्च को मतदाता अपना सभी काम छोड़कर मतदान करें।       
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, मतदाता जागरुकता के ब्रांड अंबेसडर मनोज पटेल, ब्रजेश मणि, तहसीलदार एसके विश्वकर्मा, सीडीपीओ अनुपमा सिंह, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, नीलेश रंजन राव, नंदलाल पाठक सहित कई मौजूद थे।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें