फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिरसिया बुजुर्ग के अक्षय ने पंजाब में की खुदकुशी

Tue, 30 Dec 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया बुजुर्ग गांव निवासी एक युवक ने सोमवार को पंजाब के जालधंर में गले में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक वहां इंटर का छात्र था। साथ में उसके दो और भाई भी रह रहे थे। इस घटना की सूचना जब परिजनों को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। हालांकि घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कुछ दिनों से उसके परेशान रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरसिया बुजुर्ग गांव के बिहारी छपरा टोला निवासी दीनानाथ गुप्ता के तीन बेटे अमृश, दारा और अक्षय पंजाब के जालंधर शहर में मकान बनाकर लंबे समय से रहते हैं। इनमें से दो बेटे अमृश और दारा किसी निजी कंपनी में कार्य करते हैं। वहीं, अक्षय वहां रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को अक्षय घर के अंदर छत की कुंडी पर फंदे से लटका हुआ मिला। यह जानकारी तब हुई जब उसके भाई काम करके घर पहुंचे। लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़वाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें