कबड्डी में जंगल सिसवा बीएन टोला और कैथवलिया का रहा दबदबा
न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का तीसरा दिन
गोड़रिया। न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को गोड़रिया न्याय पंचायत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपोजिट विद्यालय सिसवा बीएन सिंह टोला के परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने कबड्डी और दौड़ की स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से आकाश गुप्ता और बालिका वर्ग से शायरा ने पहला स्थान हासिल किया।
बीईओ रीता गुप्ता और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। कबड्डी के जूनियर बालक वर्ग में संविलयन विद्यालय कैथवलिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, जूनियर बालिका तथा प्राथमिक स्तर के बालक और बालिका वर्ग में संविलयन विद्यालय जंगल सिसवा बीएन टोला के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से आकाश गुप्ता और बालिका वर्ग से शायरा प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में आदित्य और सुधा ने बाजी मारी, जबकि 200 मीटर में शैलेश और सुधा ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से आदित्य और बालिका वर्ग से शायरा विजेता बनीं। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में राज और सोनम, 200 मीटर में राज और ज्योति, 400 मीटर में चंदन और निशा तथा 600 मीटर दौड़ में प्रदीप और संतोषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक मुनौव्वर अली ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान धनंजय मिश्र, राजेश यादव, दुर्गेश सिंह, अफताब आलम, राजेश कुमार, अमित कन्नौजिया, सुमंत यादव, पुण्य प्रकाश गिरि, प्रमिला प्रसाद, बालकृष्ण, विद्या सिंह, उदय सिंह, ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।