फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रीय मुक्केबाजी में में आईष और अपराजिता का चयन

Mon, 17 Mar 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा शहर की दो बेटियों का चयन आठवीं सीनियर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वे 21 से 27 मार्च तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

हाटा शहर की निवासी आईष प्रजापति और अपराजिता मनी का ग्रेटर नोएडा में 21से 27 मार्च तक आयोजित 8वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये दोनों प्रतिभागी अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ये दोनों प्रतिभागी इस समय डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में प्रदेशीय स्तर पर 18 मार्च तक चल रहे विशेष प्रशिक्षण कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं। आईष और अपराजिता इसके पहले बुलंदशहर में आयोजित राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। इसके पहले भी ये दोनों मुक्केबाज खिलाड़ी कई राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड समेत अन्य मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्रीडाधिकारी रवि निषाद, कोच राजेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार मिश्र, बीएन मिश्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें