नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र लक्ष्मीपुर गांव के पास ट्राला लेकर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूरों को लेकर जा रहा टेंपो सड़क किनारे पलट गया। टेंपो में सवार चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया। उनका इलाज चल रहा है। पश्चमी चंपारण के बहरीस्थान गांव के रामजी (52), राजेश (50), राजू (48) और मनोज (38) गांव के ही सोहन (28) टेंपो से नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र से गन्ने का बीज लेकर घर जा रहे थे। लक्ष्मीपुर गांव के एफसीआई गोदाम के पास ट्राला लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। संवाद