फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ी, बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित

Sat, 10 May 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रवेश पर निगरानी तेज कर दी गई है। अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। वहीं उच्चाधिकारियों द्वारा अथॉरिटी के अधिकारियों से लगातार वीसी की जा रही है।
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान में उपजे हालात को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी शुरू कर दिया गया है और हर पहलुओं पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से सभी पहलुओं पर तैयार रहने का दावा किया गया है। सूत्रों की मानें तो सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर वर्चुअल मीटिंग की जा रही है। ताकि जरूरत पड़ने पर एयरपोर्ट पर विमान लैंडिंग और टेकऑफ होने में कोई दिक्कत नहीं आए। इसके लिए पूरी तरह से अथॉरिटी ने अपनी तैयारी कर ली है। एयरपोर्ट के अंदर कार्य करने वाले लोगों को भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट के अगल बगल भी सुरक्षा की कड़ी निगरानी की जा रही है।
इस संबंध में प्रभारी डायरेक्टर प्राणेश कुमार राय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और उड़ान को लेकर अथॉरिटी अपनी पूरी तैयारी कर रखी है। ऊपर से अभी लैंडिंग और टेकऑफ की सूचना नहीं है फिर अपनी पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें