कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के बारे में सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों पर अब सिर्फ एक क्लिक में ही अपडेट की सभी जानकारी हासिल हो जाएंगी। अथॉरिटी ने आधिकारिक तौर पर सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर मौजूद होने का एक पोस्ट एक्स पर किया है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के बाद अथॉरिटी की ओर से अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट में डिवीओआर और आईएलएस सिस्टम लगाया जा रहा है।
जिसमें डिवीओआर तो इंस्टाल हो गया है, लेकिन आईएलएस (स्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) का निर्माण कार्य चल रहा है जो अंतिम दौर में है। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय मानक को पूरा करने के लिए आईएलएस सिस्टम लगाया जा रहा है। जिसके लग जाने के बाद विमान किसी भी मौसम में लैंडिंग और टेकऑफ सुरक्षित कर सकेगा।
इसके लिए लोकलाइजर का काम पूरा हो गया है तो वहीं केवल ग्लाइड पथ का कार्य अधूरा पड़ा है। इसको पूरा करने के लिए इसमें आ रहे अवरोध को दूर करने में जिला प्रशासन लगा हुआ है। विमान के लैंडिंग के समय दिशा देने के लिए एयरपोर्ट के पश्चिमी छोर वन-वन से उड़ान का सभी अवरोध दूर हो चुका है, तो वहीं पूर्वी छोर पर टू नाइन पर दो मकान का रोड़ा बना हुआ है। जब तक यह दो मकान नहीं हटेंगे तब तक ग्लाइड पथ का काम पूरा नहीं हो सकेगा। इसके पूरा होने के बाद ही एयरपोर्ट का भी वीएफआर से आईएफआर होने की प्रक्रिया पूरी होगी।
उसके बाद ही विमानन कंपनियां यहां से उड़ान भरने में रुची रखेंगी। इसी बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एक्स पर पोस्ट करके सोशल मीडिया के एक्स, फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफार्म पर एयरपोर्ट की सभी गतिविधियों से जुड़ा अपडेट जारी करने का दावा किया गया है। कहा गया है कि अपने हवाई अड्डे को फॉलो करें, लाइक करें, शेयर करें और समर्थन करने की अपील की है।