आमरण अनशन तोड़ते विहिप नेता प्रियेश पाठक।स्रोत-सोशल मीडिया
सपहा। कर्बला मैनेजमेंट कमेटी को 15 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर नगर पालिका प्रशासन ने हिंदूवादी नेता प्रियेश पाठक बजरंगी का अनशन खत्म करा दिया। वह अपने आवास पर दो दिन से अनशन कर रहे थे। बुधवार की रात नगर पालिका कुशीनगर के ईओ ने कर्बला मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष नैमुल्लाह को नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद प्रियेश अपने माता-पिता के हाथों से जलग्रहण कर अनशन खत्म कर दिया।
विहिप नेता प्रियेश पाठक ने एक सप्ताह पूर्व आईजीआरएस के माध्यम से सरकारी जमीन पर कर्बला होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कसया एसडीएम ने टीम गठित कर कर्बला की भूमि की पैमाइश कराई। अतिक्रमण वाले हिस्से को चिह्नित भी किया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उसके बाद प्रियेश पाठक अपने आवास पर अनशन पर बैठ गए। बुधवार को ईओ ने कर्बला मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष नैमुल्लाह को 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर दिया। इस दौरान कब्जा नहीं हटाने पर नगरपालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाएगा।
प्रियेश पाठक का कहना है कि गोरखपुर मार्ग पर कसया में स्थित कर्बला अतिक्रमण कर बनाया गया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराने के बाद एसडीएम ने टीम गठित कर भूमि की पैमाइश कराई थी। अतिक्रमण वाले हिस्से को चिह्नित भी किया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि कर्बला पक्ष को नोटिस भेजकर 15 दिन के अंदर अतिक्रमण खाली कराने का निर्देश दिए गए है। तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।