फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सोहसा मठिया गांव के चौराहे पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
हत्या के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टेकुआटार। हाटा कोतवाली के देवरार पिपरा चौराहे पर हुई व्यापारी की हत्या व लूट की घटना से सहमे कसया थाना क्षेत्र के सोहसा मठिया चौराहे के दुकानदारों ने मंगलवार को दुकानें बंदकर प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने किराना व्यवसाई की हत्या की घटना का अति शीघ्र खुलासा करने और पुलिस चौकी स्थापना की मांग की।
मंगलवार की सुबह प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का आरोप था कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं। आए दिन व्यापारियों के साथ लूट और हत्या जैसी वारदातें हो रही हैं। व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से देवरार पिपरा की घटना का अतिशीघ्र खुलासा करने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने प्रशासन से सोहसा मठिया में भी पुलिस चौकी खोलने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि बसपा सरकार में सोहसा मठिया चौराहे पर पुलिस चौकी खुली थी लेकिन कुछ दिन बाद प्रशासन ने बंद कर दिया था। जबकि थाने से दूर होने के चलते आए दिन वारदात होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंटू राव, सच्चिदानंद, अंबरीष कांदू, गया मद्धेशिया, मुन्ना, राजेंद्र पांडेय, राहुल, हरिश्चंद, वृद्धिचंद मद्धेशिया, सुबाष गुप्ता, गजाधर, ब्यास यादव, गुड्डू यादव, पारस गुप्ता, सदन, मोहन, रवि तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें