फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

भाकपा ने राज्यपाल को संबोधित डीएम को सौंपा नौ सूत्री मांग पत्र
पडरौना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।
बुधवार दोपहर बाद जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद गोंड़ की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के वजह से देश में महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। बिजली, डीजल और पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इससे दैनिक उपयोग की वस्तुएं आम आदमी के पहुंच से दूर होती जा रही हैं। सरकार को महंगाई कम करने के लिए ठोस उपाय करना चाहिए।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन के बाद बिजली, डीजल, पेट्रोल के मूल्यों में हुई वृद्धि वापस करने, नये वाहन कानून में संशोधन कर सहज बनाने, मिर्जापुर के पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुए फर्जी मुकदमे वापस करने, फसलों की क्षति का मुआवजा देने समेत नौ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान ब्रजेश गोंड़, शमसुद्दीन अंसारी, शैलेश उपाध्याय, सुदामा यादव, सद्दाम हुसैन, शहीद आलम, रामप्रसाद, अजहरुद्दीन, नासीर हुसैन, महेंद्र राजभर, सुकदेव यादव, सरस्वती देवी, तेतरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें