सोनौली। रूपनदेही पुलिस ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र बनाने की घटना में शामिल आरोपी को चितवन से गिरफ्तार किया गया था। इसका नेपाल की राजनीतिक पकड़ मजबूत है। कॉलेज का निदेशक आरोपी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के बागमती प्रदेश के प्रशिक्षक पद पर काम कर रहा था। फर्जी अंक पत्रों में उसकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने उसे निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के लिए नेपाली युवक उसे लाखो रुपये देते थे। इससे नेपाली युवक भारतीय फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे आसानी से अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान, सऊदी, कुवैत, सिंगापुर, हांगकांग, जर्मनी , दुबई सहित अन्य देशों में उच्च शिक्षा के नाम पर आसानी से चले जाते थे।
रूपनदेही के पुलिस उपाधीक्षक सूरज कार्की ने बताया कि चितवन के कालिका नगर पालिका के वार्ड पांच निवासी हरि प्रसाद कंडेल (50) को गिरफ्तार किया गया है।