फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 34 नमूनों की जांच में पांच मिले अशुद्ध

Wed, 13 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से मंगलवार को जिले के सपहां में खाद्य पदार्थों की जांच की जांच की गई। 34 नमूनों में से पांच अशुद्ध मिले। खाद्य कारोबारियों और मौजूद लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय की अगुवाई में सचल खाद्य प्रयोगशाला से जिले के सपहा बाजार में खाद्य पदार्थों की जांच कर खाद्य कारोबारी और लोगों के सामने खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूनों की प्राथमिक जांच कर उसके परिणाम और खाद्य संरक्षा संबंधी जानकारियों के बारे में जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान काली मिर्च के दो, पेड़ के एक, छेने की मिठाई के एक व रसगुल्ला की एक अशुद्ध मिले हैं। छेना से बने उत्पादों में स्टार्च अधिक मिला है। इस दौरान ओमकार नाथ पांडेय, विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें