तमकुही स्टेट की रानी मनोरमा देवी का फाइल फोटो।
तमकुहीराज। रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश पटना हाईकोर्ट एपी शाही की 87 वर्षीय मां मनोरमा देवी का सोमवार को निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। तमकुही स्टेट के मझौले दरबार की रानी का प्रयागराज आवास पर हो गया। अंतिम संस्कार प्रयागराज गंगा घाट पर मंगलवार की शाम को हुआ। मुखाग्नि बड़े बेटे राजेश्वर प्रताप शाही उर्फ़ गुल्लु बाबू ने दी। क्षेत्रीय विधायक डॉ असीम राय, चेयरमैन धीरेन्द्र उर्फ़ राजू राय, संजय सिंह पटेल, धनंजय राय पीएन पाण्डेय, धर्मेंद्र मद्धेशिया, अनिल पांडेय, हेमंत सिंह, अलोक मिश्रा, प्रताप राय,अभिषेक आनंद, विनोद सिंह राजपूत आदि ने शोक जताया है।